जबलपुर: गोहलपुर पुलिस का बड़ा खुलासा, 25 लाख रुपये के मसरूका के साथ 5 शातिर नकबजन और चोर गिरफ्तार
Jabalpur: Gohalpur police make a big disclosure, 5 notorious burglars and thieves arrested with stolen goods worth Rs 25 lakh.

जबलपुर: थाना गोहलपुर पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 5 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल पाई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान और दो पहिया वाहन (महेन्द्र पिकअप व टाटा इंट्रा) सहित कुल लगभग 25 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर संपत उपाध्याय के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर शुभम सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रीतेश पांडे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ ने बताया
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नुरूद्दीन अंसारी, मोहम्मद इरशाद, आदिल खान, राजू उर्फ रामगोपाल साहू और सौरभ दहिया शामिल हैं, जिनमें से नुरूद्दीन और मोहम्मद इरशाद शातिर अपराधी हैं जिनके खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली गोहलपुर थाना पुलिस टीम की भूमिका बेहद उत्कृष्ट रही है।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



