जबलपुर:जमघट में खाना खाने गए युवक की R15 चोरी, तीन पत्ती चौक पर चोर पकड़ाया-लोगों ने की जमकर धुनाई, पुलिस के हवाले

Jabalpur: R15 stolen from a young man who went to eat at a gathering; thief caught at Teen Patti Chowk – beaten up by people, handed over to police

जबलपुर के गुप्तेश्वर निवासी विकास विश्वकर्मा जमघट में अपने साथियों के साथ बीती रात खाना खाने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी R15 बाइक बाहर खड़ी की और खाना खाने चले गए। लेकिन कुछ देर बाद जब वे बाहर लौटे तो बाइक मौके से गायब थी। बाइक चोरी होते ही विकास के होश उड़ गए। उन्होंने बिना देर किए मदन महल चौकी पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी और घटना की जानकारी दी।

 

शिकायत मिलते ही पुलिस ने बाइक की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान विकास को अपनी R15 बाइक तीन पत्ती चौक की ओर एक युवक द्वारा ले जाते हुए दिखाई दी। विकास ने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से उसका पीछा किया। कुछ ही दूरी पर लोगों ने कथित चोर को घेरकर पकड़ लिया।बाइक चोरी से गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसके बाद लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और यह पता लगाने में जुटी है कि वह अकेले बाइक चोरी करता था या उसके पीछे कोई गिरोह भी सक्रिय है।गनीमत रही कि चोरी हुई R15 बाइक सही-सलामत बरामद हो गई। घटना के बाद इलाके में वाहन चोरी को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और वाहन चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। चोर का नाम साहिल बताया जा रहा है

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button