Jabalpur news:भ्रष्टाचार की एक ऐसी मिसाल: झलौन ग्राम पंचायत की सरपंच ने सचिव और दुकानदार पर लगाए फर्जी हस्ताक्षर कर पैसे निकालने के गंभीर आरोप

Jabalpur News: One such example of corruption: The Sarpanch of Jhalaun Gram Panchayat has leveled serious allegations against the secretary and shopkeeper of withdrawing money by forging signatures.

जबलपुर जिले के शहपुरा (भिटौनी) जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झलौन में एक बड़ा वित्तीय फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहाँ ग्राम पंचायत की निर्विरोध सरपंच लक्ष्मीबाई पति अशोक उरेती ने पंचायत सचिव पुष्पराज सिंह लोधी और सिद्धार्थ ट्रेडर्स के संचालक संदीप जैन पर मिलीभगत कर उनके फर्जी हस्ताक्षर से पंचायत खाते से अवैध रूप से पैसे निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में सरपंच द्वारा जिला कलेक्टर महोदय और जिला पंचायत सी.ई.ओ. महोदय को लिखित शिकायत सौंपी गई है, जिसमें बताया गया है कि सचिव और दुकानदार द्वारा बिना उनकी जानकारी या अनुमति के कूटरचित तरीके से बिल लगाकर पंचायत निधि का दुरुपयोग किया जा रहा है।

शिकायत पत्र के अनुसार, जब सरपंच लक्ष्मीबाई ने इस फर्जीवाड़े का विरोध करते हुए सचिव से पूछताछ की, तो सचिव ने कथित तौर पर धमकी दी और अपनी दबंगई दिखाते हुए जिला स्तर पर शिकायत करने से भी नहीं डरने की बात कही। इस गंभीर मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, और पीड़ित सरपंच ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सिद्धार्थ ट्रेडर्स की दुकान को सील किया जाए, इस पूरे फर्जीवाड़े की सूक्ष्मता से उच्चस्तरीय जाँच हो तथा आरोपी सचिव और दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए गबन की गई राशि की वसूली की जाए।

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button