जबलपुर में पटवारियों पर बड़ी कार्रवाई: 18 निलंबित, 164 को कारण बताओ नोटिस
Major action against Patwaris in Jabalpur: 18 suspended, 164 issued show cause notices

जबलपुर में शासकीय कार्यों की अवहेलना पर पटवारियों पर बड़ी कार्रवाई: डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे ने दी जानकारी ,डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे ने जानकारी देते हुए बताया कि जबलपुर जिले में शासकीय कार्यों और आदेशों की अवहेलना करने वाले लापरवाह पटवारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। जिले की समस्त तहसीलों में की गई इस कार्रवाई के तहत कुल 18 पटवारियों को निलंबित (सस्पेंड) किया गया है, जबकि 164 पटवारियों को फिलहाल कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे ने आगे बताया कि यह कार्रवाई सिहोरा, पाटन, शहपुरा, मझौली और कुण्डम जैसी सभी ग्रामीण तहसीलों के अंतर्गत की गई है। शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ प्रशासन की यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



