Azamgarh News:जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु फील्ड ट्रेनर्स के तृतीय,चतुर्थ बैच के प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पर एडीएम वि/रा जिला जनगणना अधिकारी ने किया निरीक्षण*

*जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु फील्ड ट्रेनर्स के तृतीय,चतुर्थ बैच के प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पर एडीएम वि/रा जिला जनगणना अधिकारी ने किया निरीक्षण*

 

आजमगढ़, 09 अक्टूबर, 2026

 

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु जनपद आजमगढ़ में चयनित फील्ड ट्रेनर्स के तृतीय एवं चतुर्थ बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पर आज अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी नरेंद्र सिंह द्वारा प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया गया तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे फील्ड ट्रेनर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी ने सभी फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना कार्य के दौरान अपनी भूमिका एवं दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, गंभीरता एवं दक्षता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं तकनीकी दक्षता का उपयोग करते हुए आगामी चरण में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान करना सुनिश्चित करें, ताकि जनगणना कार्य को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी द्वारा सभी फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना प्रतिज्ञा भी दिलाई गई तथा जनगणना कार्य को पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने हेतु प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी, मास्टर ट्रेनर तथा प्रशिक्षणार्थी फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button