Azamgarh News:विद्यालय से गैस सिलेंडर चोरी तथा कोचिंग सेंटर से साइकिल चोरी की घटनाओं में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

*दिनांकः 09.10.2026*

*जनपद आजमगढ़*

 

🔹*विद्यालय से गैस सिलेंडर चोरी तथा कोचिंग सेंटर से साइकिल चोरी की घटनाओं में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।*

🔹*थाना फूलपुर साइबर हेल्पडेस्क की तत्परता से साइबर ठगी के पीड़ित को ₹23,849.10 की धनराशि वापस कराई गई।*

 

*1. थाना कप्तानगंज* चोरी की 03 साइकिल एवं 01 गैस सिलेंडर बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

 

*घटना का विवरण:* दिनांक 03.08.2026 को प्राथमिक विद्यालय धनावाँखास के रसोईघर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी किए जाने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 265/2026 धारा 305(e)/331(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान चोरी की साइकिलों के संबंध में भी प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए तथा अभियुक्त विनोद यादव का नाम प्रकाश में आया।

 

*गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण:* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष कप्तानगंज के नेतृत्व में व0उ0नि0 गंगाराम बिंद एवं उ0नि0 अमन तिवारी मय हमराह पुलिस बल द्वारा दिनांक 09.10.2026 को रात्रि करीब 01:00 बजे चेवता जाने वाली सड़क पर आगे से अभियुक्त *विनोद यादव पुत्र स्व0 लालधारी यादव, निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 45 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे/निशानदेही से चोरी की 03 साइकिल एवं 01 खाली गैस सिलेंडर बरामद किया गया। मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

 

*2. थाना फूलपुर — साइबर ठगी के पीड़ित को ₹23,849.10 वापस कराए गए*

*घटना का विवरण:* शिकायतकर्ता साहिल पुत्र सरवर, निवासी चकशाह काफी, खुरासो, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उसके भाई के विदेश में फंसे होने की बात कहकर उससे ₹78,000 की साइबर ठगी कर ली। शिकायत संख्या 33104260076829 के आधार पर साइबर हेल्पडेस्क थाना फूलपुर द्वारा कार्रवाई प्रारंभ की गई।

*धनराशि वापसी का विवरण:* साइबर हेल्पडेस्क थाना फूलपुर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर ठगी की गई धनराशि में से ₹23,849.10 को होल्ड कराया गया। माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी के माध्यम से उक्त धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।

*धनराशि वापस कराने वाली साइबर टीम:*

1. उ0नि0 दयानन्द।

2. म0का0 पूजा पाण्डेय थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button