आजमगढ़:सपाईयों के प्रदर्शन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध राष्ट्रपति की नामित दिया ज्ञापन
वीर कुॅवर सिंह उद्यान में शहीद स्थल पर समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने जूता चप्पल किया था प्रदर्शन
आजमगढ़।भाजपा नेता हरिबंश मिश्रा ने जिला अधिकारी के हाथों राष्ट्रपति को दिया ज्ञापन।मिश्रा ने बताया समाजवादी पार्टी द्वारा एक संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग के उपर गलत तरीके से आरोप लगाना तथा ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भद्दी-भद्दी गालियां दी गई ज़ोर की बहुत ही निन्दनीय है जनपद-आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी व सांसद विधायकों द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भद्दी-भद्दी गाली देते हुए पुतला दहन किया गया, जो संविधान के विरूद्ध है। लोकतंत्र में अपनी बात रखना सबका अधिकार है, परन्तु गाली गलौज करना कानूनन अपराध है। कार्यक्रम में जहॉ संविधान का समर्थन करने की बात कहीं जा रही है वही यह बात कहने वाले संविधान का घोर उल्लघन कर रहे है। आखिर संविधान के किस अनुच्छेद में लिखा गया है कि संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग के प्रमुख के उपर गलत तरीके से आरोप लगाकर गाली-गलौज किया जा रहा है, जिसका न तो कोई प्रमाण नहीं है। जिस तरीके से ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त का मुखौटा लगाकर बेड़िया पहनाई गयी क्या सर्वोच्च पद व व्यक्ति का अपमान नहीं है। भारत में जिस तरीके भारत की प्रमुख संस्था चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से कार्य कर रहा है, उसका जिता जागता उदाहरण आजमगढ़ की सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी के ही लोग जीत कर आये है क्या यह भी गलत है। अगर उनकी नजर में यह भी गलत है तो उन्हे अब तक तो अपना त्यागपत्र दे देना चाहिए था। भारत में रहकर भारत का अपमान घोर निन्दनीय है। भारत के लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। वही पर देखने को मिला कि वीर कुॅवर सिंह उद्यान में उनके शहीद स्थल पर समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने जूता चप्पल पहनकर उनका अपमान किये है और बाबा भीमराव अम्बेडकर जी मूर्ति पर माल्यापर्ण भी सपा के सासंद विधायक चप्पल पहनकर मूर्ति पर माल्यापर्ण किये है।यही इनका चरित्र है।आन्दोलन में गाली गलौज करने वालो पर तत्काल देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को आदेशित कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है



