आजमगढ़ में नहर में डूबने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Farmer drowns in canal in Azamgarh, family in turmoil

आजमगढ़: जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के तमौली गांव में गुरुवार रात खेत की सिंचाई करने गए एक किसान की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार, तमौली गांव निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र यादव गुरुवार रात करीब आठ बजे अपने खेत की सिंचाई करने के लिए घर से निकले थे। उनका खेत नहर के किनारे स्थित है। गांव के अन्य किसान भी रात में अपने खेतों की सिंचाई कर रहे थे।रात करीब 10 बजे ग्रामीणों ने राजेंद्र यादव के परिजनों को सूचना दी कि वह नहर में डूब गए हैं। इसके बाद परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। ग्रामीणों ने रात में ही नहर में उनकी तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उनका शव नहर से बरामद हुआ।राजेंद्र यादव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके परिवार में एक बेटी और दो बेटे हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button