Jabalpur news:बमबाजी के आरोपियों पर घमापुर पुलिस का शिकंजा, सोनू दहिया समेत तीन गिरफ्तार

घटनास्थल पर आरोपियों का जुलूस निकालकर कराया रीक्रिएशन, पुराने मामलों में भी तलाश थी जारी

जबलपुर। घमापुर क्षेत्र में बमबाजी की घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घमापुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे के नेतृत्व में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू दहिया के साथ पुराने मामलों में फरार चल रहे ऐश्वर्य नायर और अभिषेक चौहान को भी गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों का जुलूस निकालकर घटनास्थल पर लेकर पहुंची और घटना का रीक्रिएशन कराया, वहीं जांच के दौरान आवश्यक वीडियो भी तैयार किए गए हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाने में करीब सात प्रकरण दर्ज हैं और उनका पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पुलिस अधीक्षक, सिटी अधिकारी और सीएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य घटनाओं और उनके पीछे सक्रिय लोगों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में यदि विवाद के दौरान पुलिस से उलझने वाले अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button