बिलरियागंज पुलिस ने शांति सुरक्षा बनाए रखने के लिए बाजार में बाजार मे किया फलैग मार्च

Bilariaganj police conducted a flag march in the market to maintain peace and security.

रिपोर्टर रोशन लाल

बिलरियागंज/आजमगढ़

आजमगढ़ जिला के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज स्थित थाने की पुलिस ने रविवार की शाम नवरात्र के उपलक्ष में बाजार के अंदर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए और मंदिरों के आसपास साफ सफाई रखने के लिए बाजार में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और भाई चारा बनाए रखने का संदेश दिया।

बिलरियागंज थाना अध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल फ्लैग मार्च करते हुए थाने से निकल कर नए चौक से होते हुए पुराना चौक अयूब नगर खास बाजार कासिमगंज इस्लाम पुरा होते हुए वापस उसी रास्ते से जामिअतुल फलाह मदरसा व ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण करते हुए आगे बढी और रोड के किनारे वाहन खड़े करने वाले चालकों और दुकानदारों से अपील किया कि आप लोग रोड की पटरी पर जगह-जगह गाड़ी खड़ा ना करें ।यह सच है कि बिलबियागंज बाजार में पार्किंग व्यवस्था नहीं है इसलिए कहीं उचित स्थान देखकर अपनी गाड़ियों को खड़ी करें और बाजार करें तथा दुकानों पर जाकर खरीदारी करें जिससे जाम की समस्या नहीं होगी और यातायात भी प्रभावित नहीं होगा । यात्रियों को भी कोई दिक्कत नहीं होगी सभी लोग आसानी से अपने-अपने उचित स्थान तक जाते रहेंगे। थाना अध्यछ बिलरियागंज अतुल कुमार मिश्रा ने जनता से यह भी अपील किया कि यदि आप लोगों के संज्ञान में कोई घटना दुर्घटना होने की संभावना हो तो आप लोग उसे तुरंत सूचित करें जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बचाया जा सके सूचना देने वाले का नाम गोपनी रखा जाएगा।अतुल कुमार मिश्रा का यह संदेश क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।वहीं थाना अध्यक्ष के इस सकारात्मक कार्य से व्यापारियों में उत्साह है तो चर्चा भी है कि अपराधियों के बीच में हड़कम्प भी मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button