Azamgarh news:एक बार मुझको भी चुनो इतिहास बदल कर रख दूंगा गोपालपुर के क्षेत्र से भ्रष्टाचारों का आवास बदल कर रख दूंगा,सतेंद्र राय पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष आजमगढ़

Azamgarh news: Elect me once, I will change the history, I will change the abode of corruption from the area of Gopalpur, Satendra Rai, former BJP Vice President, Azamgarh

रिपोर्टर रोशन लाल

बिलरियागंज/आजमगढ़,

आजमगढ़ जिला के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने नवरात्र के पावन पर्व पर क्षेत्रीय जनता से भाईचारे के साथ हंसी-खुशी नवरात्र का पर्व व जगह-जगह लगने वाले मेलों को हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक मनाने की अपील करते हुए और पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यदि पार्टी मुझे टिकट देकर गोपालपुर विधानसभा से चुनाव लडाती है तो निश्चित रूप से जनता के सहयोग से मैं चुनाव जीतूंगा ।और जीतने के बाद उस क्षेत्र के हर अधूरे कार्य को पूरा करूंगा ।क्योंकि अभी तो जीतने से पहले ही मैंने गोपालपुर विधानसभा में बहुत से ऐसे काम किए हैं जहां तक लोगों की सोच भी नहीं पहुंच पाती है।अभी तो मैं एक अदना सा कार्यकर्ता हूं पार्टी का फिर भी क्षेत्र में घूम कर जन समस्याओं को पहले सुनता हूं उसके बाद उस गांव में जो भी समस्या रहती है, चाहे रास्ते की हो या किसी की बहन बेटियों की शादी हो या किसी गरीब बच्चों की पढ़ाई लिखाई का मामला हो या कोई गरीबी के कारण दर दर की ठोकरें खा रहा हो इन सबको मैं अपने सहयोगियों के माध्यम से दूर करने का प्रयास करता हूं और उसमें हद तक सफल भी रहता हूं। क्योंकि मानवता से बढ़कर कोई चीज नहीं है दल अपनी जगह दिल अपनी जगह,

फिर भी मैं भारतीय जनता पार्टी का सिपाही होने के नाते कार्यकर्ता होने के नाते मोदी और योगी जी के पद चिन्हों पर चलते हुए हर संभव प्रयास करूंगा कि गोपालपुर की जनता हमेशा खुश रहे और इस क्षेत्र का विकास हो।

जिस तरह से मैं विधायक मंत्री बनने से पहले ही यथासंभव अपने निजी फंड से छोटे-छोटे तमाम काम किया हूं और कर रहा हूं जैसे जगह-जगह गांव में पोखरा की सफाई मेले की उचित व्यवस्था और तमाम सामाजिक फंक्शन में यथा स्थित सहयोग करता रहता हूं। और यदि कहीं पार्टी ने मुझे टिकट दे दिया और उसे क्षेत्र से मैं चुनाव जीत गया तो उस क्षेत्र का विकास कितना होगा शायद वहां के लोग सोचे भी नहीं होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button