Jabalpur news:डीजे संघ का प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, कार्रवाई जारी रहने पर थाने में साउंड बॉक्स जमा करने की दी चेतावनी
Jabalpur News: DJ Association protests against administration, warns of depositing sound boxes at police station if action continues

जबलपुर:डीजे संचालकों ने प्रशासन की लगातार हो रही कार्रवाई पर गहरा आक्रोश जताया है। डीजे संघ का कहना है कि त्योहारों के अवसर पर बिना डीजे के किसी भी उत्सव और खुशी के माहौल की कल्पना नहीं की जा सकती। उनका कहना है कि एक डीजे व्यवसाय से करीब 10 लोगों के परिवारों की आजीविका जुड़ी होती है। संचालकों का आरोप है कि वे निर्धारित नियमों और डेसिबल सीमा के भीतर ही साउंड का प्रयोग कर रहे हैं, फिर भी बिना बजाए बंद खड़ी गाड़ियों को भी रास्ते में रोककर जब्त किया जा रहा है।
इसी समस्या को लेकर डीजे संघ ने प्रशासन को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। संघ का स्पष्ट कहना है कि यदि इसके बाद भी डीजे गाड़ियों पर अनुचित कार्रवाई की गई, तो समस्त डीजे संघ के सदस्य हर संबंधित थाने में जाकर अपने डीजे साउंड बॉक्स खुद ही जमा करा देंगे। साथ ही, इसके कारण होने वाले वित्तीय नुकसान का हर्जाना भी प्रशासन को ही भुगतना पड़ेगा।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



