जबलपुर रेलवे स्टेशन पर 299 पाव अवैध शराब जब्त, नरसिंहपुर का युवक गिरफ्तार

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त, 299 पाव के साथ आरोपी गिरफ्तार

बाइट संजीवनी राजपूत थाना प्रभारीजीआरपी

जबलपुर। त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी जबलपुर द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-02 के पास से 299 पाव अवैध देशी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-02 के पास एक व्यक्ति शराब से भरी बोरियां लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा, जिसकी पहचान अर्जुन धीमर (23), निवासी देवरी कला, थाना कोतवाली, जिला नरसिंहपुर के रूप में हुई। तलाशी में उसके कब्जे से देशी मदिरा प्लेन के 199 पाव और देशी मदिरा मसाला के 100 पाव, कुल 299 पाव शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 26,024 रुपये बताई गई है। आरोपी शराब के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद शराब जब्त कर उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने शराब लाने और आगे पहुंचाने के संबंध में कुछ व्यक्तियों के नाम बताए हैं। पुलिस अब शराब के स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। यह कार्रवाई रेल पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा और उप पुलिस अधीक्षक अंकिता सुल्या के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के निर्देशन में हुई कार्रवाई में जीआरपी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जीआरपी द्वारा रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button