Jabalpur news:मंदिर के सेवादार पर हमले का मामला: पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
Jabalpur News: Police launch investigation into attack on temple attendant, CCTV footage being examined

जबलपुर:वीडियो में पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि सुबह सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंदिर में सहायता (सेवा) करने वाले एक बाबा के साथ कोई घटना घटी है। प्रारंभिक जांच में उनके शरीर पर सामान्य चोटें पाई गई हैं, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस फिलहाल पीड़ित के बयान दर्ज कर रही है और घटना स्थल की तस्दीक के साथ-साथ देहाती नालसी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारी के अनुसार, घमापुर थाना क्षेत्र में मंदिर परिसर में कमरे में रहने और कब्जे से जुड़े विवाद को लेकर समिति व अन्य पक्षों के बीच पूर्व में भी शिकायतें सामने आई थीं, जिन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी। फिलहाल हमलावरों की पहचान अज्ञात के रूप में हुई है और पुलिस टीम मामले की जांच व पूछताछ में जुटी है। थाना प्रभारी घमापुर प्रवीण कुमार ने बताया आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की जल्द पहचान कर उचित कार्रवाई की जा सके।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



