Jabalpur news:रांझी में 3 महीने पुराने चाकूबाजी कांड का खुलासा: 5 हजार का इनामी मुख्य आरोपी साथी समेत गिरफ्तार
Jabalpur News: 3-month-old stabbing incident in Ranjhi revealed: Main accused carrying a reward of Rs 5,000 arrested along with his accomplice
जबलपुर। थाना रांझी पुलिस को 3 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 5,000 रुपये के इनामी मुख्य आरोपी समेत 2 बदमाशों को धर दबोचा है। थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और बाइक भी जब्त कर ली गई है।
मुख्य बिंदु:
* घटना: 16 जुलाई को करौंदी निवासी विवेक यादव पर जानलेवा हमला कर चाकूबाजी की गई थी। इस पर पुलिस ने हत्या के प्रयास (धारा 307) का मामला दर्ज किया था।
* मुख्य आरोपी पर था इनाम: वारदात के बाद से पिपरिया निवासी मुख्य आरोपी नीरज कुशवाहा फरार चल रहा था। एसपी जबलपुर द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
* ऐसे हुई गिरफ्तारी: रांझी पुलिस ने घेराबंदी कर नीरज को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने दो अन्य साथियों आदित्य गोटिया और अजय ठाकुर के नाम उगले।
* साथी भी दबोचा गया: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आदित्य गोटिया को भी गिरफ्तार कर लिया है।
* बरामदगी: आरोपी नीरज के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और आदित्य के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई दोपहिया गाड़ी बरामद की गई है।
* क्रिमिनल रिकॉर्ड: पकड़ाए गए आरोपी नीरज कुशवाहा पर मारपीट के 4 और आदित्य गोटिया पर 3 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
तीसरे आरोपी की तलाश जारी:
थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया कि प्रकरण में शामिल तीसरा आरोपी अजय ठाकुर फिलहाल फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



