Jabalpur news:जबलपुर में डीजे संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, प्रशासन की कार्रवाई का विरोध
Jabalpur News: DJ operators in Jabalpur go on indefinite strike, protesting against administration's action
जबलपुर में जिला प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में साउंड ऑपरेटर्स और डीजे संचालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। साउंड एसोसिएशन के राजेंद्र कुशवाहा ने बताया कि पिछले दो दिनों में प्रशासन द्वारा कई डीजे संचालकों के वाहन जब्त किए गए हैं, जिससे व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और वे मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। एसोसिएशन ने मांग की है कि जब तक प्रशासन या जिला दंडाधिकारी द्वारा साउंड संचालन की अनुमति नहीं दी जाती, तब तक जिले में कोई भी डीजे ऑपरेटर साउंड नहीं बजाएगा। संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे अपना पूरा साउंड सिस्टम और अन्य सामान पुलिस कंट्रोल रूम व कलेक्ट्रेट के सामने लाकर रख देंगे। प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में डीजे संचालकों के इस फैसले से जिले में साउंड कारोबार ठप होने के आसार हैं।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



