ब्रेकिंग न्यूज़/जबलपुर:उमरिया नहर में डूबे 10 वर्षीय आशिष ठाकुर का शव 4 दिन बाद मिला
11 अक्टूबर को दोस्तों के साथ नहाते समय डूबा था बालक, खरोद गांव के पास स्टॉप डैम में मिला शव

जबलपुर। जिले के खमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरिया नहर में दोस्तों के साथ नहाते समय डूबे 10 वर्षीय आशिष ठाकुर का शव चार दिन बाद बरामद किया गया। बालक 11 अक्टूबर को नहर में नहाने के दौरान डूब गया था।जानकारी के अनुसार, आशिष ठाकुर दोस्तों के साथ उमरिया नहर में नहा रहा था, तभी वह गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। चार दिन बाद पनागर क्षेत्र के ग्राम खरोद के पास स्थित स्टॉप डैम में बालक का शव मिला।पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव को नहर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
बेटे की मौत से परिवार में पसरा मातम
चार दिन की तलाश के बाद मासूम का शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट।



