आजमगढ़ में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार लोग घायल
Two bikes collided head-on in Azamgarh, four people injured
नरसिंह पवई
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के खेमीपुर गांव के पास दोपहर करीब दो बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। वे पवई थाना क्षेत्र के धुधुरी गांव में एक रिश्तेदारी में मैयत में शामिल होने आए थे। घायलों में सीता (60), पत्नी श्रीराम, संगम (30), पुत्र श्रीराम और मुन्नी (50), पत्नी ओमप्रकाश शामिल हैं। इनमें ओमप्रकाश को जिला अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी मिली है। ये सभी फूलपुर थाना क्षेत्र के अंबारी-उचवा के निवासी बताए जा रहे हैं।वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार कुंदन (22), पुत्र गुलाबचंद, निवासी अरनौला, थाना दीदारगंज, वेलवाई की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में घायल कुंदन को भी डॉक्टरों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।



