Azamgarh news :शारदीय नवरात्रि में मिशन शक्ति के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया सम्मानित
शारदीय नवरात्रि में मिशन शक्ति के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया सम्मानित

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र एवं एसएसपी आजमगढ़ द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके सराहनीय योगदान हेतु किया गया सम्मानित
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज दिनांक 14.10.2026 को समय 12:00 बजे पुलिस लाइन सभागार, आजमगढ़ में शारदीय नवरात्रि एवं मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं, प्रतिष्ठित महिला खिलाड़ियों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की प्रतिभाशाली छात्राओं, दिव्यांग महिलाओं एवं बालिकाओं, महिला चिकित्सकों, नर्सों, शिक्षिकाओं तथा गैर-सरकारी संगठनों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को आमंत्रित किया गया।
उक्त समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा, मेहनत एवं समर्पण से विशिष्ट पहचान बनाने वाली कुल 100 महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा अन्य महिलाओं एवं बालिकाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज जायसवाल, क्षेत्राधिकारी लालगंज श्रीमती आस्था जायसवाल एवं महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उ0नि0 ज्ञान चंद्र पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आजमगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा सशक्तीकरण हेतु मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत निरंतर प्रतिबद्ध है।



