Azamgarh News:बड़ी खबर: पारा-फुलवरिया बाजार में अचानक गिरने लगा पाकड़ का पेड़, टली बड़ी अनहोनी

बड़ी खबर: पारा-फुलवरिया बाजार में अचानक गिरने लगा पाकड़ का पेड़, टली बड़ी अनहोनी

आजमगढ़। जिले के अहरौला ब्लॉक क्षेत्र के पारा-फुलवरिया बाजार में दुर्वासा मोड़ से सजनी की ओर जाने वाले मार्ग के ठीक सामने एक पाकड़ का पेड़ अचानक गिरने लगा। घटना से आसपास के लोगों में हलचल मच गई।

मामले की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी गई। इसके बाद वन विभाग एवं बिजली विभाग को अवगत कराते हुए मौके पर पेड़ को काटकर हटाने का कार्य शुरू किया गया, ताकि रास्ते से गुजरने वाले लोगों और आसपास के दुकानदारों को किसी प्रकार का नुकसान न हो।

समय रहते सूचना दिए जाने और तत्काल कार्रवाई किए जाने से एक बड़ी अनहोनी टल गई। यदि पेड़ अचानक सड़क पर गिर जाता, तो राहगीरों और वाहन चालकों के साथ गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button