आजमगढ़:राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में आजमगढ़ को 19 पदक, नेशनल के लिए 6 बेटियां का चयन
Azamgarh: Azamgarh won 19 medals in the state-level yoga competition, and 6 daughters were selected for the national level.
आजमगढ़। नगर के शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित 70वीं विद्यालयीय राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता-2026 में आजमगढ़ मंडल ने कुल 19 पदक जीतकर ऑल ओवर उपविजेता का खिताब हासिल किया। साथ ही, अंडर-14 बालिका वर्ग की प्रथम राज्य ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और जिले की 6 बेटियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। इस सफलता में श्री बिहारी जी योगासन अकादमी ने 6 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक का योगदान दिया। अकादमी के ऋषिका और स्पर्श ने ‘स्टेट बेस्ट प्लेयर’ अवार्ड जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। अंडर-14 आर्टिस्टिक पेयर में जाह्नवी व पहल, अंडर-14 रिदमिक पेयर में अंजलि व जाह्नवी, अंडर-17 रिदमिक पेयर में माही व अर्पिता तथा अंडर-19 रिदमिक पेयर में पूजा व संजना की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 आर्टिस्टिक सिंगल में जाह्नवी और अंडर-19 ट्रेडिशनल में शौर्य ने रजत पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर श्री बिहारी जी योगासन अकादमी के प्रबंधक संत प्रसाद अग्रवाल ने विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में अकादमी के निर्णायकों ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर कंपटीशन डायरेक्टर नूपुर श्रीवास्तव, कंपटीशन मैनेजर राजन वैदिक, स्टेज मैनेजर अर्चना शर्मा, जिला प्रभारी बालकृष्ण, अध्यक्ष लौटू, सचिव अशोक सहित रजत मौर्या, रितु चेतमनी, प्रियंका कुशवाहा, लोकनाथ, स्मिता, रवीना, मंजरी, अंजलि और मनमोहन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



