Katni accident:बेकाबू ट्रक ने कटंगी में तीन को कुचला,दो की मौके पर मौत एक की हालत गंभीर,जबलपुर किया गया रेफर

कटंगी।जबलपुर की कटंगी में बेकाबू ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया।कटंगी के सैयद बाबा के पास मेन रोड पर हादसा हुआ जिसमें जबलपुर से दमोह की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक सवार राहुल यादव और नरेंद्र यादव और तीसरा व्यक्ति मनीष बर्मन जो की पैदल जा रहा था तेज रफ्तार ट्रक जिसका नंबर AP39UJ3324 ने दोनों को कुचला जिससे कि नरेंद्र यादव और मनीष बर्मन की मौके पर मौत हो गई। वहीं राहुल यादव की गंभीर बताई जा रही है। बेकाबू ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पीछा करते हुए संग्रामपुर गांव के पास उसे पकड़ लिया है। कटंगी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। गौरतलब है कि जबलपुर कटंगी मार्ग पर बेकाबू वाहनों का कहर थामने का नाम नहीं ले रहा है।मृतक नरेंद्र यादव एवं मनीष बर्मन को पोस्टमार्टम के लिए पाटन भेज दिया गया है
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



