आजमगढ़ में प्रेमिका से मिलने आये युवक की हत्या, प्रेमिका और उसका भई गिरफ्तार
A young man who had come to meet his girlfriend was murdered in Azamgarh; the girlfriend and her brother were arrested.
आजमगढ़ 18 अक्टूबर:मेंहनगर थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने आए 25 वर्षीय युवक दीपक कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित युवती और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक का शव युवती के घर में मिला था। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल फोन और एक दुपट्टा बरामद किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जहानागंज थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी चंद्रभान राम ने 16 अक्टूबर 2026 को मेंहनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार 15 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे कोचिंग पढ़ाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसी दिन रात करीब आठ बजे दीपक ने फोन कर बताया कि वह घर नहीं आएगा और अगले दिन सुबह वापस लौटेगा। इसके बाद परिजनों को सूचना मिली कि दीपक का शव मेंहनगर क्षेत्र में एक युवती के घर में पड़ा हुआ है।मृतक के पिता ने युवती और सुमित पुत्र जयप्रकाश निवासी करनेहुआ, थाना मेंहनगर पर हत्या का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 349/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108/61(2) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष अभिराज सरोज के नेतृत्व में मेंहनगर पुलिस टीम ने 18 अक्टूबर को पवनी कला क्षेत्र से युवती और सुमित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी का समय सुबह करीब 11:40 बजे बताया गया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और एक दुपट्टा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अभिराज सरोज, कांस्टेबल सूरज गुप्ता, कांस्टेबल विवेक सिंह और महिला कांस्टेबल गीतांजलि शामिल रहीं।



