Mau news:नसोपुर रामलीला में सीता स्वयंवर में पहुंचे रावण को बाणासुर ने ललकारा, रामलीला देखने उमड़ी भारी भीड़

Mau News: Banasur challenged Ravana who arrived at Sita Swayamvara in Nasopur Ramlila, a huge crowd gathered to watch the Ramlila.

ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव

MauNews:मऊ। घोसी । मऊ नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर एक गालिबपुर के मुहल्ला नसोपुर में चल रही रामलीला में शनिवार की रात्रि सीता स्वयंवर की लीला का मंचन हुआ। इस दौरान दर्शकों की भारी भीड़ रामलीला प्रांगण में उमड़ पड़ी। स्थानीय नागरिकों के अलावा शहर एवं आसपास के गांवों के लोग कलाकारों के शानदार प्रदर्शन को देखने पहुंचे थे। ज्ञात हो कि श्री रामलीला समिति, नसोपुर के कलाकारों ने प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित संस्कृति उत्सव में लगातार दो बार प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी अनूठी शैली की रामलीला का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।

शनिवार की देर रात मंचित रामलीला में जनकपुर में आयोजित सीता स्वयंवर में देश देश के नृपाल पहुंचे थे। जनकपुर में भीड़ देखकर लंकाधिपति रावण भी पहुंचकर डींगे हांक रहा होता है, संयोगवश शिव धनुष को प्रणाम करने पहुंचे बाणासुर से रावण का आमना सामना हो जाता है, जिसमें बाणासुर रावण को खरी खोटी सुनाता है। बाद में मुनि विश्वामित्र के आदेश पर दशरथ के बड़े पुत्र राम, धनुष का खंडन करते हैं, जिसके बाद सीता राम को वरमाला पहनाती हैं। राम विवाह के अवसर पर उपस्थित दर्शकों के समूह के जयघोष से पूरा पंडाल गुंजायमान हो उठा। इसके बाद परशुराम – लक्ष्मण संवाद हुआ। सीता स्वयंवर के मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल सिंह, ब्राह्मण विकास परिषद के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय, अमरनाथ दुबे के अलावा सभासद इंद्रदेव प्रसाद, भाजपा के जिला मंत्री राकेश तिवारी, अशोक राम, सुनील राम, कांग्रेस नेता हंसनाथ तिवारी समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी, कार्यवाहक कोषाध्यक्ष मनोज यादव, विपुल सिंह, आदर्श तिवारी, अभिनय प्रताप सिंह, अवनींद्र सिंह, आर्यन सिंह, अजय सिंह आदि रहे। राम की भूमिका विनीत तिवारी, लक्ष्मण की भूमिका कृष्णा तिवारी, परशुराम की भूमिका केशरी तिवारी, रावण की भूमिका पंकज तिवारी, बाणासुर की भूमिका अरुण मौर्य, जनक की भूमिका प्रेमशंकर सिंह ने निभाई। संचालन अजय तिवारी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button