Jabalpur news:नशे की लत से माता की भक्ति तक, शंकर का अनोखा बदलाव
कीलों से भरे तखत पर लेटकर जगत कल्याण की आराधना
Jabalpur news:
शारदीय नवरात्र में जबलपुर के ग्राम महगवां से अनोखी आराधना की तस्वीर सामने आई है, जहां कभी नास्तिक विचारधारा और नशे की लत से जूझने वाले शंकर ठाकुर अब माता की भक्ति में पूरी तरह लीन हैं। ग्राम पंचायत डबरा कला के अंतर्गत आने वाले महगवां निवासी शंकर के पिता बेटे की नशे की आदत से परेशान रहते थे और उसके सुधरने के लिए पूजा-पाठ करते थे। बताया जाता है कि एक बार पिता उन्हें अमरकंटक लेकर गए, जिसके बाद शंकर को सपने में अमरकंटक की मइया के दर्शन हुए और उन्हें अखंड ज्योत जलाकर बिना जल-आहार के माता की उपासना करने की प्रेरणा मिली। इसके बाद शंकर का जीवन बदल गया और आज वे क्षेत्र में शंकर पंडा बाबा के नाम से पहचाने जाते हैं। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही शंकर कीलों से भरे तखत पर लेटकर अखंड ज्योत के साथ जगत कल्याण की कामना करते हुए देवी आराधना में लीन हैं। जबलपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम महगवां में है
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



