Jabalpur news:शहपुरा थाने में हवलदार से मारपीट का आरोप, वर्दी फाड़ी और चश्मा तोड़ा
Jabalpur News: Allegation of assault on constable in Shahpura police station, uniform torn and glasses broken

जबलपुर। शहपुरा पुलिस थाने में 18 और 19 अक्टूबर की दरमियानी रात हवलदार लखन निषाद के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि थाने में पदस्थ टीआई प्रवीण घुर्वे ने हवलदार के साथ मारपीट की, उनकी वर्दी फाड़ दी और चश्मा भी तोड़ दिया। एडिशनल एसपी अंजना तिवारी से
मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब पौने बारह बजे की बताई जा रही है। उस समय हवलदार लखन निषाद थाने के अंदर अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान टीआई प्रवीण घुर्वे कहीं से आए और बिना किसी स्पष्ट वजह के हवलदार से बहस करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर मारपीट की नौबत आ गई।बताया जा रहा है कि पूरी घटना शाहपुरा पुलिस थाने के अंदर हुई। फिलहाल, घटना के संबंध में आधिकारिक पुलिस बयान, शिकायत और विभागीय कार्रवाई की स्थिति की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



