जीआरपी जबलपुर की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन में महिला का पर्स चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,30,800 का मशरूका बरामद
Major action by GRP Jabalpur: Accused arrested for stealing woman's purse in train, contraband worth Rs 30,800 recovered
जबलपुर:राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) जबलपुर ने ट्रेन सफर के दौरान महिला यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल ₹30,800 मूल्य का मशरूका बरामद किया है।
क्या था पूरा मामला?
थाना जीआरपी जबलपुर में अपराध क्रमांक 523/26, धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह कार्रवाई अगरतला स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला यात्री का पर्स चोरी होने के संबंध में की गई थी। चोरी हुए पर्स में दो महंगे मोबाइल फोन और नकदी रखी हुई थी।
ओएलएक्स (OLX) के जरिए बेचे फोन
पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी रिंकू निषाद (पिता रामनंदन निषाद, उम्र 35 वर्ष, निवासी गढ़ा, जबलपुर) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने चोरी किए गए दोनों मोबाइल फोन OLX ऐप के माध्यम से बेच दिए थे और उससे मिले पैसों को खर्च कर दिया। हालांकि, पुलिस ने चोरी की नकदी में से शेष ₹800 बरामद कर लिए हैं।
फर्जी रसीद का खुलासा
जांच में सामने आया कि चोरी किए गए दोनों मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत ₹30,000 है। आरोपी ने मोबाइल बेचने के लिए ‘माँ अम्बे मोबाइल शॉप’ की रसीद क्रमांक 116 का इस्तेमाल किया था। जब पुलिस ने दुकान के अस्तित्व और रसीद की सत्यता की जांच की, तो मामला संदिग्ध पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उक्त फर्जी रसीद को भी जप्त कर लिया है। पुलिस अब इस खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
रेल यात्रियों के सामान की सुरक्षा और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए जीआरपी जबलपुर लगातार सख्त कदम उठा रही है। इस पूरी कार्रवाई को थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के कुशल निर्देशन में अंजाम दिया गया।
सफलतापूर्वक कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:
* हेड कांस्टेबल रविकांत
* हेड कांस्टेबल अरुण तिवारी
* हेड कांस्टेबल परशुराम
* हेड कांस्टेबल मनोज मिश्रा
* हेड कांस्टेबल गोपाल
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट
बाइट नहीं है



