डॉ. श्वेता कुमारी बनीं आइडियल पत्रकार संगठन के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अजय कुमार मिश्रा ने की घोषणा

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विस्तार एवं नवीनीकरण के तहत मिली अहम जिम्मेदारी, संगठन को महिला प्रकोष्ठ के सशक्त होने की उम्मीद

रांची/झारखंड। आइडियल पत्रकार संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं महिला प्रकोष्ठ के विस्तार और नवीनीकरण के क्रम में रेडियो सम्राट, झारखंड की मैनेजिंग एडिटर डॉ. श्वेता कुमारी को आइडियल पत्रकार संगठन के महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की घोषणा आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय कुमार मिश्रा ने की। संगठन का कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत है।

 

यह नियुक्ति संगठन के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार पांडेय की संस्तुति पर तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के उपरांत की गई है। नियुक्ति प्रक्रिया में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक आचार्य अरुण भारद्वाज, श्री मकसूद अहमद, डॉ. वीरेंद्र सोनी, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि दीक्षित, राष्ट्रीय प्रभारी श्री आफताब आलम, राष्ट्रीय संयोजक श्री लक्ष्मण सूर्यवंशी, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव श्री सूर्यकांत कदम, केंद्रीय संयुक्त प्रभारी श्री कमल कांत शुक्ला, केंद्रीय संयुक्त सचिव श्रीमती जमुना चव्हाण, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मनोज मिश्रा, श्री अनिल सिंह एवं श्री श्रवण यदु, राष्ट्रीय सचिव श्री रोशन लाल, श्री दिनेश त्रिपाठी एवं श्री रशीद खान पठान तथा केंद्रीय संपर्क प्रमुख श्री आरिफ खान पठान सहित अन्य पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया।

 

डॉ. श्वेता कुमारी की नियुक्ति को संगठन के महिला प्रकोष्ठ के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहीं डॉ. श्वेता कुमारी को राष्ट्रीय स्तर पर यह जिम्मेदारी सौंपे जाने से महिला पत्रकारों को संगठन से जोड़ने, उनकी भागीदारी बढ़ाने तथा महिला पत्रकारों के हितों और अधिकारों को मजबूती से उठाने की दिशा में सकारात्मक पहल की उम्मीद है।संगठन ने विश्वास जताया है कि डॉ. श्वेता कुमारी अपने अनुभव, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से महिला प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी तथा संगठन के उद्देश्यों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।इस अवसर पर आइडियल पत्रकार संगठन के संपूर्ण परिवार की ओर से डॉ. श्वेता कुमारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संगठन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व और सक्रिय सहभागिता से महिला प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त होगा तथा देशभर की महिला पत्रकारों को एकजुट करने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।

 

अजय कुमार मिश्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष

आइडियल पत्रकार संगठन

कार्य क्षेत्र : संपूर्ण भारत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button