आजमगढ़:बैंक के पास मिला युवक का शव,पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Azamgarh: Body of a youth found near a bank, police sent it for post-mortem.

आजमगढ़ 20 अक्टूबर :जिले के थाना अहरौला क्षेत्र के माहुल कस्बे में काशी गोमती बैंक के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही अहरौला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की।मृतक की पहचान परवेज पुत्र कासिम, निवासी ग्राम रसूलपुर अहमद अली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि परवेज शराब पीने का आदी था।इस मामले में पुलिस ने इत्तेफाकिया दर्ज कर लिया है। शव मिलने के कारणों का पता लगाने के लिए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय कुमार सिंह गौर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button