बरेला में हाईटेक डायल 112 की खुली पोल! त्वरित कार्रवाई के लिए तैनात पुलिस वाहन को ही देना पड़ा धक्का, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

The high-tech Dial 112 was exposed in Barela! The police vehicle deployed for immediate action was pushed, the video went viral on social media.

जबलपुर। आपातकालीन परिस्थितियों में चंद मिनटों में मदद पहुंचाने का दावा करने वाली हाईटेक डायल 112 सेवा की बरेला में उस वक्त पोल खुलती नजर आई, जब पुलिस के डायल 112 वाहन को ही धक्का मारते हुए देखा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की हाईटेक व्यवस्था और वाहनों के रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जिस डायल 112 को मुसीबत में फंसे लोगों तक तत्काल पहुंचने के लिए तैयार किया गया है, उसी वाहन को सड़क पर धक्का देकर चालू करने की तस्वीरें सामने आने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हाईटेक सुविधाओं से लैस डायल 112 आखिर धक्का स्टार्ट क्यों? वायरल वीडियो के बाद लोगों के बीच यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि यदि आपातकालीन सेवा में तैनात पुलिस वाहन ही जरूरत के समय जवाब दे जाए, तो त्वरित पुलिस सहायता कैसे मिलेगी? हालांकि, वाहन में आई खराबी की वजह और घटना की परिस्थितियों को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या जवाब देते हैं और हाईटेक डायल 112 वाहनों की तकनीकी स्थिति दुरुस्त रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button