आजमगढ़ में ट्रक की टक्कर से शिक्षक की दर्दनाक मौत

A teacher dies tragically after being hit by a truck in Azamgarh, leaving the family in a state of shock.

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के लाटघाट चौकी क्षेत्र में यूनियन बैंक के पास बृहस्पतिवार की रात करीब 8:30 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान देवेश नारायण राय (42 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय हरीश नारायण राय के रूप में हुई है। वह गोरखपुर जनपद के चौरी चौरा ब्लॉक में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी लाटघाट क्षेत्र में यह हादसा हो गया।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया और परिजनों को घटना की सूचना दी।मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। शिक्षक की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button