Azamgarh news :गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए सगड़ी तहसील के बूथ 99 पर 77 प्रतिशत हुआ मतदान 

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए सगड़ी तहसील के बूथ 99 पर 77 प्रतिशत हुआ मतदान 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

सगड़ी तहसील आजमगढ़ में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए बने बूथ पर 77 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान प्रक्रिया पूरे दिन गहमागहमी के बीच चली। सुबह से ही मतदान केंद्र के आसपास प्रत्याशियों के समर्थक सक्रिय दिखे। भाजपा, सपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के कार्यकर्ता मतदाताओं से अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालने की अपील करते रहे।

मतदान केंद्र के पास सड़क किनारे करीब आधा दर्जन प्रत्याशियों के समर्थकों ने टेंट लगाए थे। वे वहीं बैठकर चुनावी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और आने-जाने वाले मतदाताओं से समर्थन मांग रहे थे।

शाम 4 बजे पोलिंग बंद होने पर बूथ संख्या 99 पर कुल मतदाता 489 थे जिसमें से 374 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यानि 77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके साथ ही सगड़ी तहसील पर शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई।

अब प्रत्याशियों के समर्थकों और वोटरों के बीच चट्टी चौराहों बाजारों में हार जीत की अटकलों और कयासों की चर्चा हो रही है।

चुनाव प्रक्रिया को दुरुस्त रखने के लिए प्रशासन मुस्तैद रहे सभी वोटरों को पंक्ति बनाकर एक एक को वोट डालने भेजा जा रहा था सभी वोटरों का आधार कार्ड वोटर आईडी से मिलान करके वोट डलवाया गया l सभी लोगों ने वोट डालने के बाद व्यवस्था की तारीफ किया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button