गंभीरपुर बाजार में बाइक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Bike and truck collide head-on in Gambhirpur market, bike rider seriously injured

गंभीरपुर/आजमगढ़। आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर बाजार में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार अवनीश कुमार राय (44) पुत्र जगदंबा राय, निवासी जानकीपुर, थाना तहबरपुर, गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, अवनीश कुमार राय बाइक से जौनपुर की तरफ से आजमगढ़ की ओर जा रहे थे। वह जैसे ही गंभीरपुर बाजार में पोस्ट ऑफिस के निकट पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने पर गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. संतोष सरोज ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।इस संबंध में गंभीरपुर पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button