50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को मिलेंगे रबी फसलों के बीज

Farmers will get seeds of Rabi crops at 50 percent subsidy.

मुहम्मदपुर (आजमगढ़)। रबी सीजन में किसानों को बेहतर एवं उन्नत खेती के लिए कृषि विभाग द्वारा अनुदानित दर पर विभिन्न फसलों के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विकास खंड मुहम्मदपुर के राजकीय कृषि बीज भंडार गंभीरपुर में गेहूं, चना, मटर, सरसों एवं मसूर के उन्नतशील और प्रमाणित बीज उपलब्ध हैं।

इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी कृषि रवि कुमार ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के अंतर्गत किसानों को रबी सीजन की फसलों के बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इच्छुक किसान स्वयं अथवा जन सेवा केंद्र के माध्यम से बीज की बुकिंग कराकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने किसान भाइयों से अपील की कि वे समय से बीज की बुकिंग कराकर अनुदान योजना का लाभ उठाएं और उन्नतशील बीजों के माध्यम से बेहतर उत्पादन प्राप्त करने का प्रयास करें। बीज बुकिंग या योजना का लाभ लेने में किसी भी प्रकार की कठिनाई अथवा समस्या होने पर किसान विकास खंड मुख्यालय मुहम्मदपुर से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button