Azamgarh News:डीएम रविन्द्र कुमार ने विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्पों का किया औचक निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
डीएम रविन्द्र कुमार ने विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्पों का किया औचक निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश
हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर, जनपद के सभी बूथों पर लगा विशेष कैम्प
नए मतदाताओं के पंजीकरण की डीएम ने की समीक्षा, फार्म-6 के ऑनलाइन अपडेट की ली जानकारी
लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का पंजीकरण जरूरी, डीएम ने की जनपदवासियों से अपील
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के विशेष अभियान की निगरानी तेज, डीएम सहित अधिकारियों ने बूथों का किया भ्रमण
आजमगढ़ 24 अक्टूबर, 2026//
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित किए जाने के लिए जनपद आजमगढ़ के सभी मतदेय स्थलों पर शनिवार को विशेष कैम्प आयोजित किया गया।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के पश्चात प्रथम बार/छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु जनपद के सभी बूथों पर आयोजित विशेष अभियान का जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने कम्पोजिट विद्यालय सरायमन्दराज पल्हनी, गांधी गुरूकुल इण्टर कालेज भंवरनाथ, पायलट वर्कशॉप देवपार सहित विभिन्न मतदेय स्थलों पर पहुंचकर बीएलओ से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मतदान केन्द्र कम्पोजिट विद्यालय सरायमन्दराज पल्हनी के बूथ सं0 59 की बीएलओ मंजू यादव एवं 60 के अनुराग सिंह यादव, गांधी गुरूकुल इण्टर कालेज भंवरनाथ के बूथ सं0 54 की बीएलओ किरन लता एवं 55 की किरन सिंह, पायलट वर्कशॉप देवपार के बूथ सं0 61 की बीएलओ किरन सिंह से जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रथम बार आवेदन करने वाले मतदाताआंे के पंजीकरण हेतु प्राप्त फार्म 6 की जानकारी लिया तथा कितने फार्म 6 का आनलाइन अपडेट किया गया, संबंधित बूथ पर नाम संशोधन, शिफ्टेड, मृतक मतदाताओं आदि की जानकारी लिया।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया कि हर वोट जरूरी है, मतदाता के रूप में आज ही पंजीकरण करवायें। उन्होने बीएलओ को निर्देशित किया कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।
जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि शनिवार को विशेष कैम्प दिवस पर जनपद के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रातः 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक उपस्थित रहे। कैम्प में मतदाता पंजीकरण के लिए पर्याप्त संख्या में फार्म-6 की उपलब्धता रही। आवेदन करने वाले पात्र नागरिकों ने फॉर्म 6 भरकर नवीनतम फोटो, जन्मतिथि एवं पते से सम्बन्धित दस्तावेज जमा किया। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया, जहां नागरिकों को फार्म-6 भरने एवं मतदाता पंजीकरण संबंधी प्रक्रिया में सहायता प्रदान की गई। प्राप्त होने वाले सभी फार्मों का सुव्यवस्थित अभिलेखीकरण किया गया, जिससे आवश्यकता पड़ने पर पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण अधिकारियों को अभिलेख तत्काल उपलब्ध कराए जा सकें।
आयोजित विशेष कैम्प के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों तथा सामाजिक संगठनों के एजेन्टों ने भी सक्रीय योगदान दिया। विशेष कैम्प के प्रभावी निगरानी के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के पोलिंग स्टेशनों का भ्रमण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में सतत निगरानी सुनिश्चित कराते हुए प्रत्येक बूथ पर कैम्प का सफल आयोजन कराया गया। लोकतंत्र में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण आवश्यक है।
जिला निर्वाचन अधिकारी सहित उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त ईआरओ/एईआरओ अपने क्षेत्र की बूथों पर भ्रमणशील रहकर मतदाताओं के पंजीकरण के सम्बन्ध मंे जानकारी लिया।



