Azamgarh News:महंगाई की मार से फीका पड़ा पटवध शिव मंदिर पोखरे का ऐतिहासिक मेला

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

महंगाई की मार से फीका पड़ा पटवध शिव मंदिर पोखरे का ऐतिहासिक मेला

जलेबी, चाट-पकौड़ी और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें सजीं, लेकिन ग्राहकों की कम भीड़ से दुकानदार मायूस

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध स्थित शिव मंदिर पोखरे का सुप्रसिद्ध मेला संपन्न हो गया। मेले में दूर-दराज से आए दुकानदारों ने जलेबी, छोले, चाट, टिकिया, पकौड़ी, खिलौने तथा सौंदर्य प्रसाधन सहित विभिन्न सामानों की दुकानें सजाईं। हालांकि, इस बार महंगाई की मार के चलते मेले में अपेक्षाकृत कम भीड़ दिखाई दी, जिससे मेले की रौनक फीकी नजर आई।

मेले में खानपान और घरेलू जरूरतों के सामान की दुकानें तो सजी थीं, लेकिन ग्राहकों की कम संख्या के कारण दुकानदारों को अपेक्षित कारोबार नहीं मिल सका। स्थानीय लोगों के बीच प्रसिद्ध इस मेले में हर वर्ष अच्छी चहल-पहल रहती है, लेकिन इस बार महंगाई का असर साफ दिखाई दिया। दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे नजर आए।

वहीं, मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिलरियागंज थाने की पुलिस तैनात रही। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button