घोसीनगर में घोसी दोहरीघाट रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
A young man died after being hit by a train on the Ghosi Doharighat railway line in Ghosinagar.
ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव
MauNews:घोसी। मऊ। घोसी नगर के बड़ागांव उत्तरी में डीएमयू ट्रेन की चपेट में आने से 35वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। उसकी पहचान अवधेश राजभर35 पुत्र स्व शिवचरन राजभर के रूप में हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घोसी नगर के बड़ागांव उत्तरी भरटोला निवासी अवधेश राजभर35 सुबह घर से निकल कर चीनी मिल के पास रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था। इस बीच घोसी रेलवे स्टेशन की तरफ से सुबह वाराणसी दोहरीघाट मेमू ट्रेन दोहरीघाट जा रही थी। ट्रेन के चालक द्वारा सीटी देने के बाद भी मृतक को सीटी की आवाज सुनाई नहीं दिया और वह ट्रेन के इंजन के चपेट में आगया और सिर में गंभीर चोट के चलते उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही आस पास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों का तो मृतक अवधेश राजभर35 की लाश देखते ही दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक कुछ दिनों पहलें ही घर आया था।इस सम्बन्ध में सीओ सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि घोसी नगर के बड़ागांव उत्तरी में एक व्यक्ति की घोसी दोहरीघाट रेल मार्ग पर ट्रेन से कटने से मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक की लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।



