जबलपुर में बदमाशों का आतंक! शराब के पैसे नहीं दिए तो चाकू से हमला, युवक को मारी गोली-रात की पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Terror of criminals in Jabalpur! A young man was attacked with a knife and shot for not paying for alcohol; questions raised about night police patrols.
जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में देर रात अपराधियों की बेखौफ हरकतें आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही हैं। कछियाना में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने तरुण मिर्गे पर चाकू से हमला कर गोली चला दी। गोली युवक के घुटने में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना ने एक बार फिर शहर में रात के समय पुलिस की गश्त और अपराध नियंत्रण की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
शराब के पैसों को लेकर विवाद, चाकू और पिस्तौल से हमला,
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:30 बजे तरुण मिर्गे कछियाना में मौजूद था। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। तरुण ने पैसे देने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले चाकू से हमला किया और फिर पिस्तौल से गोली चला दी। गोली तरुण के घुटने में लगी। वारदात के बाद आरोपियों के हवा में गोलियां चलाते हुए भागने की बात भी सामने आई है। यदि यह आरोप सही साबित होते हैं, तो यह घटना सार्वजनिक सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर है।
रात में गश्त कहां? लगातार वारदातों से उठ रहे सवाल,
शहर में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी और गोलीबारी की घटनाएं पुलिस की रात्रि गश्त की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर रही हैं। देर रात बदमाशों का हथियार लेकर घूमना और मामूली विवाद में गोली चला देना कानून के डर को चुनौती देने जैसा है। आम नागरिकों के मन में सवाल है कि आखिर ऐसी वारदातों पर समय रहते रोक कैसे लगेगी?
सीसीटीवी के सहारे आरोपियों की तलाश,
घायल तरुण को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइट आयुष जाखड़ एडिशनल एसपी के मुताबिक, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। अब पुलिस के सामने चुनौती है कि हमलावरों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और रात की गश्त को प्रभावी बनाकर ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। शहरवासियों को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



