Jabalpur news:भंडारे के विवाद में पारस यादव की मौत, शव रखकर फूटा आक्रोश-10 लाख मुआवजे और आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग

Jabalpur News: Paras Yadav dies in a food distribution dispute, anger erupts after the body is placed on his head – demand for 10 lakh compensation and bulldozing of the accused's homes.

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के आजाद नगर गोकलपुर में भंडारे के दौरान हुए विवाद में पारस यादव की मौत के बाद माहौल गरमा गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने विह्कल मोड़ पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग उठाई। विरोध प्रदर्शन के चलते तीनों मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। हालात की गंभीरता को देखते हुए आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।

मामले में मारपीट के दौरान कुल आठ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। वहीं, रांझी पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर वंशकार सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। मौके पर पहुंचे एसडीएम गगन सिंह और सीएसपी सतीश साहू ने स्थिति की जानकारी ली। अब सबकी नजर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी है। प्रदर्शनकारियों की मांगों और प्रशासन के रुख के बीच इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, यह देखना अहम होगा।

 

बाइट सीएसपी सतीश साहू

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button