आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा,एक की मौके पर मौत,दो गंभीर घायल

फोर व्हीलर और टू व्हीलर की जोरदार टक्कर, हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार

आजमगढ़ निजामाबाद थाना क्षेत्र में बघाड़ी नदी के पास मंगलवार को टू व्हीलर और फोर व्हीलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद फोर व्हीलर चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना होते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और घायलों को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल भिजवाया।

हादसे में मृतक की पहचान विनोद बनवासी पुत्र सुरजू बनवासी, उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम फरीहा के रूप में हुई है। वहीं, घायलों की पहचान सूरज पुत्र महेंद्र, उम्र लगभग 28 वर्ष, तथा बृजेश पुत्र चंद्रभान, उम्र लगभग 19 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम सहरिया के रूप में हुई है। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हुए फोर व्हीलर चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।इस दर्दनाक हादसे से मृतक के परिजनों में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button