Azamgarh News:यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक।

*यातायात पुलिस, जनपद आजमगढ

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत डी.ए.वी. पीजी कॉलेज, रैदोपुर में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक।*

 

*🔹 हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा एवं नशे की हालत में वाहन न चलाने के प्रति दी गई जानकारी।*

 

*🔹 छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ को यातायात नियमों के पालन की दिलाई गई शपथ, पंपलेट वितरित कर किया गया जागरूक।*

 

 

आज दिनांक 05.11.2026 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन एवं *अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज श्रीवास्तव* के पर्यवेक्षण में *यातायात माह नवम्बर-2026* के अंतर्गत *यातायात पुलिस टीम द्वारा डी.ए.वी. पीजी कॉलेज, रैदोपुर, आजमगढ़ में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम* आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं के प्रति जागरूक किया गया—

 

1.हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग-* दोपहिया वाहन चलाते समय आईएसआई मार्क वाले हेलमेट का प्रयोग तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

 

2.निर्धारित गति सीमा का पालन-* वाहन निर्धारित गति सीमा में ही चलाएं तथा सड़क पर किसी भी प्रकार का स्टंट न करें।

 

3.वैध ड्राइविंग लाइसेंस-* बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं तथा कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।

 

4.नशे में वाहन न चलाएं-* शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं।

 

5.वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें-* वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने अथवा सोशल मीडिया का प्रयोग करने से बचें, जिससे एकाग्रता बनी रहे और दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कॉलेज स्टाफ को यातायात नियमों का सदैव पालन करने की शपथ दिलाई गई तथा यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट एवं जागरूकता सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन के पदाधिकारी, यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यातायात पुलिस आजमगढ़ की अपील— यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button