Jabalpur news:आभूषण लूट मामला: सिहोरा पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश तेज
Jabalpur News: Jewellery robbery case: Sihora police begins investigation, search for accused intensifies
Jabalpur news:
ग्राम बरगी निवासी एक सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना के संबंध में सिहोरा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जिसमें लगभग छह लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात ले जाने की बात सामने आई है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया रिपोर्ट के अनुसार, जब पीड़ित अपनी स्कूटी से गोरहा स्थित दुकान जा रहा था, तब नहर वाली रोड पर एक बिना नंबर की सफेद बलेनो कार में सवार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोका और तलवार का भय दिखाकर जेवरात से भरा थैला लूट लिया।
घटना की सूचना मिलने पर सिहोरा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल (FSL) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित से पूछताछ करने के साथ-साथ अन्य सभी संभावित साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जा रही है, और तथ्यों के आधार पर जल्द ही आगामी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बाइट संपत उपाध्याय पुलिस अधीक्षक
बाइट विकास सोनी
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



