भिवंडी के गौरीपाड़ा में भीषण आग से मचा हड़कंप, मुर्शद मस्जिद के पास चाल में लगी आग, मौके पर दमकल और पुलिस की टीम तैनात
A massive fire broke out in Gauripada, Bhiwandi. A fire broke out in a lane near Murshid Mosque. Fire brigade and police teams were deployed at the spot.
भिवंडी (ठाणे, महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी स्थित गौरीपाड़ा इलाके में मुर्शद मस्जिद के पास एक चाल में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीपावली के दौरान पटाखे जलाने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने तथा राहत एवं बचाव कार्य लगातार किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।समाचार लिखे जाने तक आग भीषण रूप धारण किए हुए थी और दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने के प्रयास में लगी हुई थीं। फिलहाल आग से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।आग लगने की इस घटना के बाद पूरे गौरीपाड़ा इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। आग पर काबू पाने के बाद ही घटना से हुए नुकसान और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।



