आजमगढ़:निजामाबाद में भैयादूज पर लगा ऐतिहासिक मेला

Azamgarh: Historical fair held on Bhaiya Dooj in Nizamabad

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद/आजमगढ़।भैयादूज पर लगने वाला ऐतिहासिक मेला मंगलवार को शुरू हुआ।इस मेले को देखने की जिज्ञासा कस्बे ही नहीं वरन क्षेत्रीय ग्रामीण सुदूर के लोगों की भी होती रहती है।यही कारण है कि इस मेले में लगभग लाखों लोगों की भीड़ जुटती है।रातभर चलने वाले इस मेले को देखने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण कस्बे और सुदूर के जिलों के लोग भी आते हैं।प्रशासन के लिए भी यह मेला एक चुनौती की तरह होता है क्योंकि जबतक मेला संपन्न नहीं हो जाता है तब तक प्रशासन के लोगों को पसीना आता रहता है।यही कारण है कि प्रशासन इस मेले के लिए व्यापक तैयारी पहले से ही करता है।इस मेले के लिए प्रशासन को अतिरिक्त फोर्स महिला पुलिस और आवश्यक जगहों पर सी सी टीवी कैमरा लगवाना पड़ता है।मेले में प्रशासन के लोग बराबर चक्रमण करते रहते हैं।अबकी बार निजामाबाद के थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने हाथों में लेकर कल से ही अपने सहयोगियों के साथ पूरे नगर का भ्रमण करते रहे।अबकी बार निजामाबाद में छोटी बड़ी मिलाकर लगभग 41 मूर्ति पंडाल बनाए गए हैं।हर मूर्ति पंडाल के लोगों के बीच सजावट में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची रही।इसलिए हर पंडाल की सजावट मन को मोह ले रही थी।ऐसे तो हर पंडाल की मूर्तियां और सजावट मन को मोह ले रही थी मगर कुछ जगहों के पंडाल ऐसे बनाए गए थे जो सबसे आकर्षण का केंद्र रहे और बरबस ही लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे थे।निजामाबाद कस्बा आज दूधिया रोशनी में नहाया हुआ दुल्हन की तरह सजा प्रतीत हो रहा था और जगह जगह खिलौनों,गुब्बारों,चाट,जिलेबियोँ पकौड़ों और मिठाइयों की दुकानें मेले की शोभा बढ़ा रही थी।पंडालों में आस्थावानों की भीड़ माता लक्ष्मी और गणेश की जयकारा लगा रही थी।निजामाबाद के नगर पंचायत अध्यक्ष अलाउद्दीन अपने कर्मचारियों के साथ पूरे नगर की सफाई व्यवस्था में दिन भर भागदौड़ करते रहे तो वही निजामाबाद विद्युत उपखंड अधिकारी प्रदीप वर्मा अवर अभियंता राजेंद्र कुमार यादव अपने कर्मचारियों के संग विद्युत संबंधित किसी भी गड़बड़ी को दुरुस्त करने के लिए मेले में चक्रमण करते रहे।मेले में उपजिलाधिकारी आई ए एस अयान जैन और तहसीलदार उमेश कुमार सिंह मेले में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा के लिए स्वयं मेले का चक्रमण करते दिखे।उपजिलाधिकारी आई ए एस अयान जैन, तहसीलदार उमेश कुमार सिंह,विद्युत उपखंड अधिकारी दिलीप वर्मा, अवर अभियंता अरुण कुमार यादव,नगर अध्यक्ष अलाउद्दीन ने निजामाबाद वासियों को भैयादूज और डाला छठ की बधाई दी है और संदेश दिए है कि आप लोग भैयादूज और और छठ का त्यौहार मिलजुल कर मनाए यह नगर आप लोगों का है इसलिए आप लोगों की जिम्मेदारी है कि यह मेला सफल हो कही कोई गड़बड़ी न होने पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button