न दौलत की चाहत है,न शोहरत का अरमान है,गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही MLC शाह आलम गुड्डू जमाली की पहचान है
आजमगढ़ का नेता नहीं, बेटा बनकर कर रहे हैं जनता की खिदमत, शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने पेश की इंसानियत की मिसाल,गरीबों और मजलूमों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही असली सियासत, 21 ठेला, 18 ट्राइसिकल समेत जरूरतमंदों को बांटी मदद, 85 लोगों को 8 लाख 30 हजार रुपये की माली इमदाद
आजमगढ़। सियासत में बहुत से लोग कुर्सी और ओहदे के लिए काम करते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने किरदार, मोहब्बत और इंसानियत से लोगों के दिलों में जगह बनाते हैं। विधान परिषद सदस्य एवं मुबारकपुर के पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली भी ऐसी ही शख्सियत के तौर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने एक बार फिर साबित किया कि उनके लिए आजमगढ़ महज एक सियासी मैदान नहीं, बल्कि अपना घर और यहां रहने वाले लोग अपना परिवार हैं। उन्होंने बाजबहादुर स्थित अपने आवास पर जरूरतमंदों की मदद के लिए आयोजित कार्यक्रम में 21 लोगों को रोजगार के लिए ठेला, 18 दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों को ट्राइसिकल, एक व्यक्ति को साइकिल और एक जरूरतमंद को व्हीलचेयर प्रदान की। इसके अलावा 85 लोगों को इलाज, बेटियों की शादी और दूसरी जरूरी जरूरतों के लिए कुल 8 लाख 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता चेक के जरिए दी।यह मदद महज कुछ सामान या चंद पैसों की इमदाद नहीं, बल्कि उन परिवारों के लिए उम्मीद की एक नई किरण है, जो मुश्किल हालात में जिंदगी गुजार रहे हैं। किसी को रोजगार का जरिया मिला, किसी को चलने-फिरने का सहारा और किसी गरीब परिवार को अपनी परेशानी से लड़ने की हिम्मत मिली।शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली का यही अंदाज उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। उनका मानना है कि सियासत का असल मकसद गरीबों, मजलूमों और बेसहारा लोगों के काम आना है। समाज के आखिरी पायदान पर खड़े इंसान के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ी कामयाबी है।उन्होंने कहा कि जनता की खिदमत, जरूरतमंदों की मदद और लोगों को आत्मनिर्भर बनाना ही उनकी प्राथमिकता है। यही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की बुनियादी विचारधारा भी है।
आजमगढ़ का बेटा बनकर निभा रहे हैं अपना फर्ज
शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली की खासियत यह है कि वह मदद को महज एक कार्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय इसे इंसानी जिम्मेदारी और सामाजिक सरोकार के तौर पर देखते हैं। उनके इस प्रयास से यह पैगाम मिलता है कि किसी जनप्रतिनिधि की असली पहचान उसके पद और दौलत से नहीं, बल्कि उसके अच्छे किरदार और जनता के मुश्किल वक्त में काम आने से होती है।कार्यक्रम में मौजूद समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना बेहद सराहनीय कार्य है। इससे लोगों को आत्मनिर्भर बनने और सम्मान के साथ जिंदगी गुजारने का अवसर मिलता है।वाकई, 21 ठेला, 18 ट्राइसिकल, साइकिल, व्हीलचेयर और 85 लोगों को 8 लाख 30 हजार रुपये की माली इमदाद देकर शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने इंसानियत और जनसेवा का एक सराहनीय पैगाम दिया है।क्योंकि नेता तो बहुत मिलते हैं, लेकिन जनता के दुख-दर्द को अपना समझकर उसकी खिदमत करने वाले लोग ही दिलों में जगह बनाते हैं। शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली की यही कोशिश है कि वह आजमगढ़ में नेता के तौर पर नहीं, बल्कि यहां के बेटे बनकर लोगों की खिदमत करते रहें।


