आजमगढ़ में पिकअप चालक से 20 हजार रुपये की लूट,तीन बाइक सवार फरार

गंभीरपुर थाना क्षेत्र में पिकअप को ओवर टेक करने के चक्कर में साइड लगने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट के बाद रुपये छीनने का आरोप

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावां रायपुर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप से पहले देर शाम पिकअप को ओवरटेक करते समय साइड लगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान तीन अज्ञात बाइक सवारों ने पिकअप चालक के साथ मारपीट की और उसके पास से 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, शाहमिल पुत्र आरिफ निवासी दरगाह, थाना मेहनगर का इंडियन पेट्रोल पंप के पास कुछ अज्ञात बाइक सवारों से पिकअप की साइड लगने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। आरोप है कि इसी दौरान तीनों बाइक सवारों ने 20 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए।घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button