आजमगढ़ में पुराने रागी के बीजों से बनी रोटी खाने से एक परिवार के आठ लोग बीमार होने से मचा हड़काम

In Azamgarh, a family of eight fell ill after eating rotis made from old ragi seeds.

बरदह (आजमगढ़)। बरदह थाना क्षेत्र के गोठांव गांव में पुराने रागी के बीजों से बनी रोटी खाने के बाद एक ही परिवार के आठ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत हुई। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें स्थानीय निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां सभी का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी सब्जी विक्रेता रामचरण मौर्य के घर में बुआई के लिए रखे पुराने रागी के कुछ बीज बच गए थे। बताया जा रहा है कि इन बीजों पर फसल की बुआई के दौरान इस्तेमाल होने वाले रासायनिक पदार्थ (कीटनाशक या बीज उपचारक) के अंश मौजूद थे। शुक्रवार की शाम परिवार के लोगों ने इन बीजों को धुलवाकर पिसवाया और उससे रोटियां बनाईं। इसके बाद परिवार के सदस्यों और घर पर रह रहे रिश्तेदारों ने मिलकर भोजन किया।

देर रात अचानक सभी लोगों को चक्कर आने और उल्टी जैसा महसूस होने लगा। एक साथ कई लोगों की तबीयत बिगड़ने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सभी बीमार लोगों को तत्काल स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचाया गया।बीमार लोगों में रामचरण मौर्य, उनके पुत्र बबलू उर्फ हरेंद्र, दिव्यांशु मौर्य, जया मौर्य, रिश्तेदार रामदुलार, रामजी मौर्य, गायत्री देवी और सुमित्रा मौर्य शामिल हैं।प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि रागी के बीजों पर मौजूद रासायनिक पदार्थों के अवशेष के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ी। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही हो सकेगी। समाचार लिखे जाने तक सभी आठ लोगों की हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button