Azamgarh News:आजमगढ़ में 11 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, कई चौकी प्रभारियों का हुआ तबादला

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
जनहित और रिक्त पदों के सापेक्ष जारी हुआ स्थानांतरण आदेश, तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश
आजमगढ़ जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से 11 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार जनहित एवं रिक्त पदों के सापेक्ष उपनिरीक्षकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर तैनात किया गया है। संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक उपनिरीक्षक नरेंद्र विक्रम सिंह को एलवल चौकी से लोहरा चौकी थाना अतरौलिया, उपनिरीक्षक मुरारी मिश्र को मुसेपुर चौकी से थाना अहरौला, उपनिरीक्षक अक्षय प्रताप सिंह को सिंधुपुर चौकी से मुसेपुर चौकी थाना सिधारी भेजा गया है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार शुक्ला को सठियांव चौकी से एलवल चौकी थाना कोतवाली, अमित कुमार तिवारी को इमिलिया चौकी से रसीदगंज चौकी थाना निजामाबाद, सूरज तिवारी को पकड़ी चौकी से इमिलिया चौकी थाना जीयनपुर तथा जाफर खां को लाटघाट चौकी से पकड़ी चौकी थाना तरवां का प्रभारी बनाया गया है।
वहीं महिला उपनिरीक्षक सानिया गुप्ता को बड़सरा खालसा चौकी से सिंधुपुर चौकी थाना मेहनगर, उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी को महुला चौकी से थाना फूलपुर, राज नारायण पांडेय को रसीदगंज चौकी से महुला चौकी थाना रौनापार तथा विश्राम गुप्ता को लोहरा चौकी थाना अतरौलिया से थाना जीयनपुर भेजा गया है।
स्थानांतरण आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से नई तैनाती का अनुपालन सुनिश्चित करें। इस फेरबदल को जनपद की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।



