Azamgarh News:लालगंज में धारा 116 के मामले में एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

लालगंज (आजमगढ़) उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 116 के तहत दर्ज मामले में उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने वृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत उमरीश्री गांव में स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम नेहा मिश्रा ने विवादित स्थल का जायजा लिया और मौके पर मौजूद दोनों पक्षों को सुना। उन्होंने राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को अभिलेखों के आधार पर पैमाइश कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा कि निस्तारण पूरी तरह अभिलेख और मौके की वस्तुस्थिति के आधार पर किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button