Azamgarh News:पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर आए अभियुक्त की निशानदेही पर असलहा बरामद

*थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़

वादी इन्द्रदेव यादव पुत्र विश्वनाथ यादव निवासी ग्राम ककरहटा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 27.10.2026 को प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके पुत्र निखिल यादव उम्र करीब 18 वर्ष मेले में गया था, जहां सौरभ यादव द्वारा अजीत यादव के साथ गाली-गलौज करने पर उनके पुत्र ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया था। इसी रंजिश को लेकर सौरभ यादव ने उनके पुत्र को फोन कर बातचीत के लिए बुलाया तथा वापस जाते समय जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया, जिससे गोली उसके दाहिने पैर की जांघ में लगी। उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 560/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

आज दिनांक 19.11.2026 को मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ द्वारा अभियुक्त *सौरभ यादव उर्फ करिया पुत्र स्व0 वीरेन्द्र यादव निवासी ग्राम मनचोभा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़* का पुलिस कस्टडी रिमाण्ड प्रातः 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक स्वीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को जिला कारागार से पुलिस अभिरक्षा में लेकर उसकी निशानदेही पर बड़हलगंज पुल, घाघरा नदी के किनारे झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त 01 अदद 32 बोर पिस्टल बरामद की गई।

मु0अ0सं0 560/2026 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।

 

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास–*

 

1. मु0अ0सं0 124/25 धारा 103(1), 249(a), 3(5), 61(2) बीएनएस, थाना जीयनपुर।

2. मु0अ0सं0 144/25 धारा 109 बीएनएस एवं 3/9/25 आर्म्स एक्ट, थाना जीयनपुर।

3. मु0अ0सं0 77/26 धारा 2(b)(i), 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना जीयनपुर।

4. मु0अ0सं0 255/26 धारा 351(3), 61(2) बीएनएस, थाना जीयनपुर।

5. मु0अ0सं0 560/2026 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली।

 

*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम–*

 

1. उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति, चौकी प्रभारी बलरामपुर।

2. कांस्टेबल सुमित कुमार।

3. कांस्टेबल राहुल पाण्डेय।

4. कांस्टेबल भूपेन्द्र कुमार मिश्रा।

 

अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button